12वीं के परीक्षाओं को रद्द किए जाने को लेकर शासन की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई, जानिए आप भी

खबर शेयर करें -

देहरादून। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 12वीं के परीक्षाओं को रद्द किए जाने को लेकर आज शासन की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने पत्र लिखकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है की कक्षा 12 की उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं स्थगित करते हुए इस संबंध में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय ले लिया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दिन-प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो रहे हैं, अतः प्रदेश में सभी स्तरों पर इससे बचाव एवं रोकथाम के दृष्टिगत शासनादेश संख्या 226 / XXIV-B-5 / 2020 -3 (1) 2020 दिनांक 25 अप्रैल, 2021 द्वारा दिनांक 04 मई, 2021 से 22 मई, 2021 के मध्य प्रस्तावित कक्षा 12 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा स्थगित करते हुये दिनांक 01 जून, 2021 को परिस्थितियों का पुनः मूल्यांकन / आंकलन करते हुये नवीन तिथियों की घोषणा पृथक से किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे।
यह भी पढ़ें 👉 भारतीय सैन्य अकादमी में पी ओ पी के बाद 341 युवा अफसरों की टोली भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बनी
इस सम्बन्ध में कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति के दृष्टिगत सम्यक विचारोपरान्त कक्षा 12 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संगठन या व्यक्ति? कुमारी सैलजा का हरीश रावत पर बड़ा तंज; बोलीं—'कोई भी पार्टी से बड़ा नहीं

शिक्षा सचिव ने बताया कि कक्षा 12वीं के बोर्ड के परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदंड अलग से तैयार किए जाएंगे यदि कोई भी अभ्यर्थी इन मानदंडों से दिए गए अंको से संतुष्ट नहीं होता है तो वह उत्तराखंड बोर्ड द्वारा कराई जाने वाली परीक्षा में आवेदन कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा