दामाद ने कर दी ऐसी हरकत: ससुराल वालों ने निर्विस्त्र करके पीटा, किया दुष्कर्म , यूरीन पिलाया फिर नाक रगड़वाई

खबर शेयर करें -

जीजा-साली के अफेयर की खबरें आए दिन आती रहती हैं। हरियाणा के पानीपत से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, लेकिन यह केस जरा हटकर है। जहां 7 बच्चों के पिता को अपनी शादीशुदा साली से इस कदर प्यार हुआ कि वह भगाकर ले गया। अब महिला के परिजनों ने दमाद को पकड़ लिया और कड़ाके की ठंड में थर्ड डिग्री टॉर्चर किया। करीब बांधकर 15 घंटों तक तो पहले जमकर पीटा, फिर उसके साथ अमावीय हरकतें की गईं और न्यूड करके पीटा। इतना ही नहीं उसे यूरिन तक पिलाया और बाद में कुकर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

दुष्कर्म किया-प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली-यूरीन पिलाया…

दरअसल, यह अमानवीय घटना पानीपत शहर की है। जहां पीड़ित युवक को उसके ससुराल वालों ने उसे किडनैप कर लिया था। इसके बाद उसके साथ जानवरों की तरह रवैया अपनाया। महिला के परिवार वालों ने दामाद के साथ 15 घंटे तक अत्याचार किया। उसे निर्विस्त्र करके पीटा, उसका दुष्कर्म किया, प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली, यूरीन पिलाया और नाक भी रगड़वाई।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

पीड़ित युवक के परिवार ने बताई पूरी कहानी

पीड़ित युवक के चाचा ने पुलिस को बताया कि वह करनाल के रहने वाले हैं। उसके भतीजे की शादी करनाल में हुई थी। लेकिन भतीजे और उसकी शादीशुदा साली के बीच प्रेम प्रसंग बन गए। फिर वह साली को भगाकर ले गया था। इसी बात से ससुराल वाले उससे खुन्नस खाए बैठे थे। वह सारेआम धमकी दे चुके थे कि वह जहां भी मिलेगा उसे जिंदा नहीं छोडेंगे। वहीं मामले की जांच कर रहे चांदनी बाग थाना के प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद करनाल के घरौंडा थाने से जीरो एफआईआर दर्ज होकर उनके पास आई है। अब केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार