उत्तराखंड की राज्य आंदोलनकारी वह पहाड़ी महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े रामपुर तिराहा कांड मामले में सोशल मीडिया पर आंदोलनकारी महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले को एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले का देहरादून पुलिस ने खुद संज्ञान लिया है. साथ ही युवक की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी देहरादून के राजपुर, बसंत और हरिद्वार के रानीपुर थाने में हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं.

जानकारी के अनुसार, आरोपी जतिन उर्फ खाटू निवासी जट बहादरपुर थाना पथरी, हरिद्वार ने हाल में सोशल मीडिया पर आंदोलनकारी महिलाओं और पहाड़ी समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. जिसे साइबर सेल की सोशल मीडिया टीम टीम ने देख लिया. इसके बाद महिला दारोगा निर्मल भट्ट की ओर से आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में हेट स्पीच को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया

पुलिस ने आरोपी पर रखा 25 हजार रुपए का इनाम: वहीं, पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश की उसके ठिकानों में दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिली. ऐसे में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया. पहले भी सोशल मीडिया पर आरोपी की पिस्टल लहराने का वीडियो भी वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत किसी भी तरह की सांप्रदायिक पोस्ट या हेट स्पीच जैसे विषयों पर पुलिस खुद संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर रही है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और हेट स्पीच करने वाले हरिद्वार के लक्सर निवासी जतिन चौधरी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है.

सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के अराजक गतिविधियों से लेकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने जैसे मामलों पर देहरादून साइबर पुलिस लगातार निगरानी कर कानूनी कार्रवाई कर रही है. जिसके तहत देहरादून साइबर क्राइम पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

जिसके तहत साइबर सेल की टीम ने सोशल मीडिया पर इस तरह की हेट स्पीच करने वाले जतिन चौधरी को ट्रैक किया और फिर उस प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी पर पहले भी धारा 307 जानलेवा हमले जैसे कई अपराधिक मामलों में वांटेड चल रहा है. ऐसे में अब इस मामले के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है.

Ad Ad Ad Ad