चाची और भतीजे के अवैध संबंध का खौफनाक अंत, 4 साल बाद SIM कार्ड से सुलझी मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी

खबर शेयर करें -

गढ़वा: जिले की पुलिस ने 4 साल बाद एक मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने सिम कार्ड के जरिये हत्या ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने कहा कि आरंभिक जांच में लगा कि यह एक्सीडेंट है लेकिन जब परिजनों ने हत्या की बात बताई तो इसकी फिर से जांच हुई, तब ऐसा सच सामने आया कि जिससे पैरों तले जमीन खिसक गई।

मृतका के कमरे की जब पुलिस ने तलाशी ली तो वहां एक सिमकार्ड मिला। सिमकार्ड का CDR निकलवाया तो पता चला यह मृतका की नहीं बल्कि उसके पति के भांजे का है, जिसका नाम सद्दाम अंसारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

इस सुराग के आधार पर पुलिस ने रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरो गांव से सद्दाम को उठा लिया।

पहले तो उसने बरगलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे जल्दी ही टूट गया। उसने अपने खौफनाक कदम के सारे राज उगल दिया।

चार से पहले भतीजे ने ही की थी चाची की हत्या

दरअसल, 4 साल पहले गोंडा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-75 में 23 साल की महिला की लाश मिली थी। शरीर पर खून के थक्के जमे थे।

पहले पुलिस ने हाइवे से लाश बरामद की और इसे एक्सीडेंट माना। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भी भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

हालांकि, मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। परिजनों के कहने पर पुलिस ने SIT का गठन किया। इस बीच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह बात सामने आई कि उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद पुलिस मृतका के घर पहुंची और तलाशी में जो मिला उसने पूरे राज से पर्दा हटा दिया।

चाची पर आ गया था दिल

आरोपी सद्दाम ने बताया कि चाची पर उसका दिल आ गया था। उसने जब अपने दिल की बात चाची को बताई तो पहले तो खास ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में चाची भी भतीजे सद्दाम को दिल दे बैठी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

उसके बाद उसने कई बार चाची के साथ संबंध बनाए। मुश्किलें तब शुरू हुई जब चाची ने भतीजे पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

इससे परेशान होकर हमने मृतका को सुनसान जगह पर बुलाया और हत्या करके लाश को हाइवे पर फेंक दिया।

आरोपी ने बताया कि मृतका की चाचा से तलाक हो गया था, इसलिए हमने उसके साथ जिस्मानी रिश्ते कायम किये। वहीं पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।