उत्तराखंड: यूसीसी के तहत निशुल्क विवाह पंजीकरण की समय सीमा 26 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद विवाह पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। यूसीसी के तहत निशुल्क विवाह पंजीकरण के लिए शुल्क में छूट की समय सीमा को 26 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है।


 

सरकार का मकसद और कौन कर सकता है आवेदन?

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस निर्णय का मकसद नागरिकों को विवाह पंजीकरण के लिए और अधिक प्रोत्साहित करना है। इस छूट का लाभ उन सभी व्यक्तियों को मिलेगा जिनका विवाह यूसीसी लागू होने से पहले हुआ हो, लेकिन अभी तक उसका पंजीकरण नहीं हुआ है। पंजीकरण के लिए लगने वाले ₹250 के शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया गया है, हालांकि सीएससी केंद्रों से सेवा लेने पर ₹50 का शुल्क (जीएसटी सहित) लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: कैबिनेट प्रेस नोट से बिंदुखत्ता का नाम गायब होने पर उठे सवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन कुड़ाई ने मांगा स्पष्टीकरण; बापूग्राम की 594.90 एकड़ भूमि का जिक्र, पर बिंदुखत्ता पर अस्पष्टता का आरोप

 

यूसीसी के तहत अब तक के आंकड़े

 

उत्तराखंड में 27 जनवरी 2025 से यूसीसी लागू होने के बाद से अब तक का पंजीकरण ब्योरा इस प्रकार है:

  • विवाह पंजीकरण: 3,62,119
  • तलाक का पंजीकरण: 255
  • लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण: 50
  • वसीयत का पंजीकरण: 255
  • उत्तराधिकारी का पंजीकरण: 10
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
Ad