बिंदुखत्ता में पूजा कर रही महिला पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के गोकुलधाम कालोनी में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर पूजा कर रही एक महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।


 

छत के रास्ते घर में घुसा था आरोपी

 

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज: सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद और दो मजारों को हटाने का अंतिम नोटिस; 18 अप्रैल तक की मियाद, फिर चलेगा बुलडोजर

यह घटना दोपहर की है, जब गोकुलधाम कालोनी निवासी कमला जीना अपने घर में पूजा कर रही थीं। तभी एक युवक छत के रास्ते उनके घर में घुस आया और फावड़े से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँचे।


 

ग्रामीणों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सौंपा

 

यह भी पढ़ें 👉  मासूमियत पर भारी पड़ी हैवानियत; बार-बार रसगुल्ला खाने पर कारीगर ने 11 साल के बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत नाजुक

ग्रामीणों ने सूझबूझ से काम लेते हुए हमलावर को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हमले के पीछे का मकसद पता चल सके। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हल्द्वानी के एक अस्पताल में पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा सेटेलाइट एम्स: अगस्त से शुरू होगी ओपीडी; 351 करोड़ की लागत, 280 बेड और 10 ऑपरेशन थिएटर की सुविधा, जानें ताजा अपडेट