हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में गूंजी नर्सिंग महापंचायत की आवाज: वर्षवार भर्ती और 2500 पदों पर बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। वर्षवार नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया बहाल करने समेत विभिन्न ज्वलंत मांगों को लेकर शुक्रवार को ‘नर्सिंग महापंचायत’ के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ और बेरोजगार अभ्यर्थियों ने बुद्ध पार्क में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में नर्सिंग एकता मंच, नर्सिंग सेवा संघ और किसान संघ के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर हिस्सा लिया।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य में लंबे समय से भर्ती प्रक्रियाएं ठप होने के कारण हजारों प्रशिक्षित युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। सरकार की ढुलमुल नीतियों के चलते बेरोजगार युवाओं में गहरा असंतोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में किसानों के साथ करोड़ो की धोखाधड़ी: फर्जी दस्तावेजों से हड़पे ₹2 to 2.5 करोड़, फर्म संचालक सहित 5 लोगों पर FIR दर्ज

प्रदर्शनकारियों ने शासन के समक्ष रखीं ये 4 मुख्य मांगें:

  1. 2500 पदों पर एक साथ भर्ती: IPHS (इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड्स) मानकों के तहत खाली पड़े 2500 पदों पर तत्काल एक साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

  2. वर्तमान भर्ती पोर्टल बंद हो: अभ्यर्थियों ने वर्तमान में संचालित भर्ती पोर्टल को त्रुटिपूर्ण बताते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की।

  3. आयु सीमा में छूट: लंबे समय से भर्ती न आने के कारण ओवरएज (Overage) हो चुके अभ्यर्थियों को आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाए।

  4. मूल निवासियों को प्राथमिकता: भर्ती प्रक्रिया में उत्तराखंड के मूल निवासियों (Domicile Holders) को प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के मासूमों को अब इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधर,सरकारी अस्पताल को मिली नई बाल रोग विशेषज्ञ

युवाओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन और प्रशासन ने उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो नर्सिंग महापंचायत पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान हेमा, विनीता, सोनी समेत बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थी और संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उक्रांद के 48th स्थापना दिवस पर गूंजा 'जल, जंगल, जमीन की रक्षा' का संकल्प, केंद्रीय संगठन मंत्री ने दी शुभकामनाएं
Ad