पत्नी ने नहीं दिए पैसे, तो सनकी पति ने रस्सी से गला घोंट कर मार डाला
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां रुपए के विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दरअसल, पति ने अपनी पत्नी से पैसे मांगे थे, मना करने पर सनकी पति ने रस्सी से गला घोंटकर बेरहमी से उसे मार डाला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.
वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना बांदा जिले में नगर कोतवाली के खुटला इलाके का है. जहां रात अलीम अपनी पत्नी यासमीन से पैसे मांग कर रहा था. वहीं, पत्नी ने रुपए देने से मना कर दिया. ऐसे में पैसा न मिलने से आक्रोशित अलीम ने रस्सी से गले घोटकर अपनी पत्नी को मार डाला, जिससे चीख पुकार मच गई. जब परिवार वालों ने देखा तब तक पीड़िता की जान जा चुकी थी. बताया जा रहा है कि मृतका एक दिन पहले ही अपने मायके से घर आई थी.
पुलिस के मुताबिक, मृतका यासमीन के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी और एक बेटा है. इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत फ़ैल गई है. जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, दो बच्चों की मां की मौत और पति के जेल जाने से परिवार वालों के सामने बच्चों की परवरिश करने का सवाल खड़ा हो गया है. हालांकि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

