पत्नी की कुंभकर्णी नींद ने किया जीना हराम, थाने में फूट-फूट कर रोया पति

खबर शेयर करें -

कहते हैं पति-पत्नी गृहस्थ जीवन के गाड़ी के दो पहिए होते हैं। घर चलाने के लिए दोनों कड़ी मेहनत करते हैं। एक घर चलाता है तो दूसरा बाहर की कमान संभालता है।

लेकिन अगर कोई भी एक अपनी जिम्मेदारी से चूका मैरेज लाइफ का बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरू से सामने आया है। जहां एक पति अपनी पत्नी  के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।। उसका कहना है कि उसकी पत्नी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है।

पत्नी 12.30 बजे तक सोती है

यह भी पढ़ें 👉  संडीला को नया जिला बनाने की कवायद तेज, राजस्व परिषद ने हरदोई DM से मांगी रिपोर्ट

कामरान खान नाम के शख्स ने बासवनगुडी पुलिस स्टेशन में पत्नी आयशा फरहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने कंप्लेन में कहा है कि उसकी पत्नी दोपहर 12.30 बजे तक सोती रहती है। खाना नहीं बनाती है। जिसकी वजह से उसकी बूढ़ी मां को रसोई संभालना पड़ता है। वो ही खाना बनाती है और सबको परोसती है। काफी वक्त तक पत्नी के रवैये को बर्दाश्त करता रहा। लेकिन जब पत्नी ने उसकी फैमिली पर हमला किया तो उससे चुप नहीं रहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  संडीला को नया जिला बनाने की कवायद तेज, राजस्व परिषद ने हरदोई DM से मांगी रिपोर्ट

शाही जिंदगी जीने के लिए उसने की शादी

पीड़ित पति ने कहा कि उसकी पत्नी आयशा फरहान ने शाही जीवन जीने के लिए शादी की थी। हाल ही में उसने अपने जन्मदिन पर 25 मेहमानों को बुलाया था। उसने कुछ काम नहीं किया,बल्कि हमलोगों से ही सारा काम कराया। वो वहां भी सब सह रहा था। लेकिन जब उसने परिवार के सदस्यों पर हमला किया तो चुप नहीं रह गया। भरी महफिल में उसने ससुरालवालों पर हमला किया। ये बर्दाश्त के बाहर हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संडीला को नया जिला बनाने की कवायद तेज, राजस्व परिषद ने हरदोई DM से मांगी रिपोर्ट

पुलिस के सामने लगाई गुहार

पुलिस के सामने उसने कहा कि पत्नी के उत्पीड़न को सहन करना भयानक हो गया हैं। उसने पुलिस ने पत्नी और उसके परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।हालांकि इस बाबत पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Ad