तमंचे का सौदागर बना खिलोने बेचने वाला युवक, पुलिस ने अवैध असलहे मुंबई बेचने ले जा रहे तीन युवकों को किया गिरफ्तार
A young man selling toys became a pistol dealer, the police arrested three youths who were taking illegal weapons to Mumbai
राजू अनेजा, काशीपुर। क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत काशीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान 3 लोगों को अवैध तमंचों के जखीरे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बताया जा रहा है उक्त तमंचे यहां से मुंबई भेजने की तैयारी की जा रही थी।
गुरुवार को काशीपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि बीते रोज काशीपुर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसफौडान व कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था कि इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुराने ढेला पुल के पास मुरादाबाद रोड पर तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से पांच अदद अवैध तमंचे व पांच अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए । पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह तीनों दोस्त हैं। उनका साथी असलम मुंबई से खिलौने बेचने कासमपुर अफजलगढ़ (उत्तर प्रदेश ) आया था। जिसने यूपी से सस्ते दामों में तमंचे खरीद कर मुंबई में जाकर ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा तीनों में बांटने की बात बताई जिस पर मुनाफे के लालच में आकर तीनों लोगों ने बिलासपुर के एक अनजान व्यक्ति से पांच तमंचे खरीद कर कासिमपुर को वापस जा रहे थे। इसी दौरान ढेला पुल पर बस का इंतजार कर रहे थे मुखबिर की सूचना पर उन्हें काशीपुर पुलिस नें धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान फैजान खान पुत्र नफीस अहमद निवासी कासमपुरी, अफजलगढ़ जिला बिजनौर, असलम पुत्र आशिक अली निवासी खेड़ा गांव नवी मुंबई, महाराष्ट्र , फईम पुत्र शकील अहमद निवासी कासमगडी, अफजलगढ़, है उनके पास से पांच अदद नाजायज तमंचे व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं उधर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है,साथ ही उनका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है ।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक अशोक कांडपाल, नवीन बुधानी,धीरेंद्र परिहार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र पांडे, कांस्टेबल गिरीश पांडे, कांस्टेबल जगदीश मठपाल,जगदीश भट्ट, कांस्टेबल कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल नरेश सामंत, एसओजी के दीवान बोहरा शामिल रहे।

