कालाढूंगी: हूटर बजाकर रौब झाड़ना युवकों को पड़ा भारी, 3 गाड़ियां सीज

खबर शेयर करें -

नैनीताल: नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिस के साथ अभद्रता करना और सड़क पर हूटर बजाकर रौब झाड़ना कुछ युवकों को बहुत भारी पड़ गया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर कालाढूंगी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 10 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की और तीन लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया।


 

पुलिस से अभद्रता कर रहे थे युवक

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगोली क्षेत्र में कुछ युवक अपनी तीन लग्जरी गाड़ियों (स्कार्पियो, थार) में हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में चल रहे थे और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस ने कालाढूंगी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो वाहन पुलिस ने रोक लिए, जबकि एक थार गाड़ी तेज गति से फरार हो गई, जिसे बैलपड़ाव पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं को डबल ट्रैक का तोहफा: तीन रेलखंडों पर सर्वे मंजूर, अब दौड़ेगी विकास की डबल इंजन वाली ट्रेन

 

3 गाड़ियों को पुलिस ने किया सीज, देना पड़ा माफीनामा

 

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि ये सभी युवक सड़क पर हूटर बजाकर लोगों पर रौब झाड़ रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे बदतमीजी पर उतर आए। पुलिस ने मौके पर ही बैरिकेडिंग कर सभी वाहनों को रोका और तीनों गाड़ियों को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) और उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत सीज कर दिया। इसके अलावा, आरोपितों से माफीनामा भी लिया गया। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कानून का उल्लंघन, तेज रफ्तार और हूटर का दुरुपयोग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा सेटेलाइट एम्स: अगस्त से शुरू होगी ओपीडी; 351 करोड़ की लागत, 280 बेड और 10 ऑपरेशन थिएटर की सुविधा, जानें ताजा अपडेट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज: सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद और दो मजारों को हटाने का अंतिम नोटिस; 18 अप्रैल तक की मियाद, फिर चलेगा बुलडोजर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें