कोतवाली के पीछे चल रहा था सट्टे का खेल, पुलिस ने छापा मारकर सट्टेबाज को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Betting game was going on behind Kotwali police raided and arrested the bookie red handed

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। क्षेत्र में नशे व सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लाल कुआं पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टे कि खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कर लिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी व सट्टा पर्चियां बरामद की है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम  कार्यवाही शुरू कर दी है।

 कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली समीप आजाद नगर वार्ड नंबर 4 में एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को रंगे हाथों सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2250 रूपये की नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद हुई हैं वहीं पुछताछ मेंं आरोपी ने अपना नाम रईस अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी वार्ड नम्बर 4 आजाद नगर लालकुआं का बताया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है । इधर कोतवाल डी.आर.वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कारोबारियो के खिलाफ पुलिस कि कार्रवाई जारी है और आगे भी जारी रहेगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड से हटेगा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़ा: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी का चयन; जल्द होगा अनुबंध