झाड़ियों में शव मिलने से हड़कंप, शव को जानवरों ने बुरी तरह से नोचा

खबर शेयर करें -

रामनगरः नैनीताल के रामनगर में नए बाइपास पुल के पास झाड़ियों में एक शव मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी. बताया जा रहा है कि शव को जानवरों ने बुरी तरह से नोचा है.

दरअसल, गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि रामनगर के नए बाइपास पुल के नीचे एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है. शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पुल के नीचे से निकालकर शिनाख्त के प्रयास किए.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड में युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, देखें भर्ती अधिसूचना

घंटों प्रयास के बाद पता लग पाया कि शव मनीष कुमार टम्टा पुत्र रमेश कुमार टम्टा का है, जो रामनगर का मोतीमहल का निवासी था. जांच में ये भी पता चला है कि युवक पिछले एक हफ्ते पहले घर से नाराज होकर निकला था. जो लापता चल रहा था. जिसकी परिजन काफी खोजबीन भी कर रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

वहीं, मामले पर रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक का चेहरा किसी जंगली जानवर ने खाया हुआ लग रहा है. शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad