राजू अनेजा,रामनगर। आपको बताते चलें कि कुमाऊं ही नहीं बल्कि देशभर से लोग शादी-विवाह समारोहों के लिए रामनगर के रिसॉर्ट्स और होटलों को पहली पसंद बना रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांत वातावरण के चलते अब लोग बड़े पैमाने पर रामनगर में डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन करना पसंद कर रहे हैं।
लेकिन इसी बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाकर नैनीताल निवासी एक महिला ने रामनगर को चोरी का ठिकाना बना लिया। आरोपी महिला बड़े-बड़े होटलों में आयोजित शादी समारोहों की भीड़ का फायदा उठाकर महंगे सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों को निशाना बनाने लगी। समारोहों में अफरातफरी और मेहमानों की आवाजाही के बीच वह पलक झपकते ही कीमती ज्वेलरी पर हाथ साफ कर देती थी।
दिनांक 05 फरवरी 2026 को कोतवाली रामनगर को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि रेड रूफ इन होटल, ढेला रामनगर के रूम नंबर 109 से एक महिला का मंगलसूत्र और कान के कुंडल चोरी हो गए हैं। इस संबंध में शिकायतकर्ता आशीष बेलवाल निवासी हल्द्वानी द्वारा थाना रामनगर में लिखित तहरीर दी गई, जिस पर FIR संख्या 34/26 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर खुलासे के निर्देश दिए। कार्रवाई एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। फुटेज के आधार पर शादी समारोह में शामिल होने आई संदिग्ध महिला शुभांगी पाण्डे निवासी मल्लीताल, नैनीताल को चिन्हित कर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
आरोपी महिला की तलाशी लेने पर उसके बैग से सोने व डायमंड का मंगलसूत्र, सोने-डायमंड का एक कान का टॉप्स तथा 3520 रुपये नगद बरामद किए गए, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 7.50 लाख रुपये आंकी गई है, जिसमें से करीब 6.75 लाख रुपये मूल्य के आभूषण पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी महिला ने इससे पहले रामनगर या अन्य पर्यटन स्थलों पर इस तरह की और वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया।
डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते चलन के बीच रामनगर पुलिस की सख्ती, शादी समारोहों में सुरक्षा को लेकर सतर्कता जरूरी
ताजा खबर
- 23 सितंबर को शरद विषुव: आज से छोटी होने लगेंगी रातें और दिन होंगे लंबे, खगोल वैज्ञानिक ने बताई मौसम परिवर्तन की वजह
- मामा के घर आई दो वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम
- ‘स्कूल ठीक करो अभियान’: सीजेपी ने 826 प्राथमिक स्कूल बंद होने पर सरकार से मांगा जवाब, 10 दिन का अल्टीमेटम
- राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘सनातन का अपमान और एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से आहत है पूरा उत्तराखंड’
- गले में अजगर डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच; जिला अस्पताल में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी
- तुलसी देवी हत्याकांड: वारदात के बाद सिमलचौरा के जंगलों में छिपा आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, गांव में पसरा मातम
- हरीश रावत के रोड शो पर भाजपा का तंज: बोली— ‘कांग्रेस में चल रहा वर्चस्व का खेल, शक्ति प्रदर्शन से किसे संदेश दे रहे पूर्व सीएम’
- कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल… कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन

