तीन युवकों ने फाड़े महिला के कपड़े, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा

खबर शेयर करें -

लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर में महिला ने तीन युवकों पर उसके कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पीड़िता के मुताबिक ये वाक्या बीती 12 सितंबर की शाम का है. पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे गांव में परचून की दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी. तभी बीच रास्ते में उसे गांव के तीन युवकों ने रोक लिया.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ अश्लील हरकत और उसके कपड़े भी फाड़ दिए. पीड़िता के मुताबिक जब उसने शोर मचाया तो वे तीनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए. पीड़िता ने इस मामले की शिकायत लक्सर कोतवाली में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं है. इसके बाद पीड़िता ने खुद ही सरकारी हॉस्पिटल में अपना मेडिकल कराया और हरिद्वार एसएसपी को डाक के जरिए एक शिकायत भेजी.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

इसके बाद भी जब पुलिस ने पीड़िता की शिकायत का संज्ञान नहीं लिया और मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो वो कोर्ट की शरण में गई. तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़िता ने कोर्ट ने प्रार्थन पत्र दिया. इसके बाद कोर्ट ने आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नरेश, दीपक और नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad