आज का राशिफल, 30 जनवरी 2023 : कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे
माघ मास की शुक्ल नवमी तिथि है और दिन सोमवार है।
30 जनवरी 2023 का पंचांग
तिथि- नवमी
नक्षत्र- कृत्तिका
करण- तैतिल और गर
पक्ष- शुक्ल पक्ष
योग- ब्रह्म
वार- सोमवार
माह- माघ
व्रत- नहीं है।
सूर्योदय-7:11 AM
सूर्यास्त- 5:59 PM
मेष राशिफल
आज अत्यधिक धन खर्च की संभावना है, इसलिए संभलकर खर्च करने की सलाह दी जाती है. किसी के साथ आर्थिक व्यवहार करते समय काफी सावधानी बरतें. सामान्य बातचीत वाद-विवाद में परिवर्तित न हो जाए, इसका ध्यान रखें. आपकी वाणी से मित्रों या पारिवारिक सदस्यों का मन दुःखी न हो, इसका ध्यान रखें. तबीयत खराब होने की संभावना होने के कारण खान-पान का ध्यान रखें. संक्षेप में कहा जाए, तो आज का दिन मध्यम रहेगा.
वृषभ
वृषभ राशि के जातक अपने क्रोध पर काबू पाने में सफल होंगे। कहीं से अचानक धन प्राप्त होगा। काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी परीक्षा में सफल होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन

मिथुन राशि के जातकों का किसी बात को लेकर मन दुखी रहेगा। लव लाइफ में अचानक कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से मधुर संबंध रखें। व्यापार में सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क
कर्क राशि के जातकों की व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। संतान की चिंता सताएगी। प्रेम संबंधों में समय काफी रोमांटिक बीतेगा। सुख समृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। सेहत पर ध्यान दें।
सिंह
इस राशि के जातक आज नौकरी छोड़ देंगे और अपना खुद का बिजनेस खोलने का सोचेंगे। प्यार में अधिक भावुकता आपके रिश्ते को बिगाड़ सकती हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या
कन्या राशि के जातक को सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या से परेशान रहेंगे। बिजनेस में फिलहाल किसी तरह का जोखिम न उठाएं। मित्रों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। प्रेम जीवन में कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला
इस राशि के जातक अपनी सेहत को लेकर सजग रहें। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ अच्छे तालमेल बिठाने प्रयास करें। पुरानी सभी यादें ताजा होंगी और मन प्रसन्न होगा।
वृश्चिक
बिजनेस से जुड़े लोग आज कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। बुखार से परेशान रह सकते है। आप दोनों के बीच बेहतर समझ बनती जाएगी। जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु
आज का दिन निवेश करने के लिए बढ़िया है। परिवार में वातावरण खुशनुमा रहेगा। दफ्तर में काम की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर
व्यापार में धैर्यता से काम लेंगे तो होने वाला लाभ भी दोगुना होगा। इस राशि के जातकों को समाज में एक नई पहचान मिलेगी। घर में शादी की बात चलने से खुशी का माहौल रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक नया काम शुरू न करें। धार्मिक कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। इस राशि के जातक कला में नाम कमाएंगे। आज कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन
मीन राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। आज कोई मित्र आपको अपने घर डिनर पर बुला सकता है। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती है। लव लाइफ में किसी तरह की भी नाराजगी चल रही है तो आज वह दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।












अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें