उत्तराखंड : घर के मंदिर में जलते दीपक से लगी आग, 95 वर्षीय वृद्धा की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : मंदिर के दीपक ने एक 95 साल की महिला की जान ले ली। वो रोज की तरह घर से मंदिर पूजा करने गई थी। पूजन के दौरान मंदिर में रखे दीपक की लौ वृद्धा की साड़ी में लग गई और कुछ ही देर में वृद्धा धू-धूकर जलने लगी। दो दिन तक उसने जिंदगी और मौत से संघर्ष किया और मंगलवार को उसकी डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुटुंब न्यायालय में अजीबोगरीब मामला; महिला अधिवक्ता का जूनियर बनकर आया युवक विचाराधीन मुकदमे की मूल फाइल लेकर फरार

शक्तिफार्म नंबर तीन सितारगंज ऊधम सिंह नगर निवासी 95 वर्षीय आशालता मंडल यहां परिवार के साथ रहती थी। घर के पास ही एक मंदिर है, जहां वह रोज पूजा करने जाती थी। परिजनों के मुताबिक बीते सोमवार को भी वह घर से पूजा करने मंदिर गईं थी। जहां वह पूजा कर रहीं थी, पास में ही दीपक जल रहा था। उन्होंने ध्यान नहीं दिया और इसी बीच दीपक की लौ उनकी साड़ी तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा, खर बने कलाकार की गर्दन में लगी तलवार

वह कुछ समझ पातीं, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। उनके चीखने पर परिजन घर से लौटे और किसी तरह आग पर काबू पाया। आनन-फानन में उन्हें सितारगंज अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज; उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश का अनुमान, तापमान में आएगी गिरावट