रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। स्वतंत्रता दिवस पर जहां एक ओर पुलिस लाइन में जश्न का माहौल था, वहीं दूसरी ओर पंतनगर रोड पर ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात 2009 बैच के कांस्टेबल भुवन आर्या (41) शुक्रवार देर रात गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सेंटर प्वाइंट होटल के पास सड़क पर अचानक आए एक बैल से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिससे कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीने में सींग लगने से हुए गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से मित्रपुरम (जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, हल्द्वानी) निवासी कांस्टेबल भुवन आर्या पुत्र मनीराम ट्रांजिट कैंप कोतवाली में कार्यरत थे। शुक्रवार रात वह बाइक से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गश्त पर थे। तभी सड़क पर अचानक आवारा बैल आ जाने से बाइक उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बैल का सींग सिपाही के सीने में गहरा जा घुसा, जिससे वे मौके पर ही लहुहान होकर गिर पड़े।
हलद्वानी के रहने वाले थे 41 वर्षीय सिपाही भुवन आर्या
हादसे के तुरंत बाद गश्त पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में भुवन आर्या को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 41 वर्षीय सिपाही की अचानक हुई दर्दनाक मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं स्वजनों में गहरा कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर बिंदुखत्ता के स्कूलों में मिष्ठान वितरण: गोकुलानंद उपाध्याय, चेतन पांडेय और पूरन धरियाल ने बच्चों का कराया मुंह मीठा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानी राजेश कुमार जोशी ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प