चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा: वैला के पास अनियंत्रित होकर स्कवर में गिरी स्कूटी, महिला की मौके पर मौत, पति गंभीर

खबर शेयर करें -
चंपावत। चंपावत तहसील के ग्राम वैला के समीप मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, खटोली से मछियाड़ की ओर जा रही स्कूटी (DL 45 DV 0396) अचानक अनियंत्रित होकर रपट गई और सड़क किनारे बने गहरे स्कवर में जा गिरी। सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल चंपावत पहुंचाया।
अस्पताल में महिला को घोषित किया मृत, पति का इलाज जारी
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मछियाड़ (पाटी) निवासी 30 वर्षीय मंजू देवी पत्नी रहीश सिंह भंडारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, स्कूटी चला रहे उनके पति रहीश सिंह भंडारी (35) पुत्र बद्री सिंह भंडारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस व प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मछियाड़ गांव में मातम पसर गया है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें 👉  स्व. रोशन लाल छाबड़ा जी ने 65 वर्ष पहले काशीपुर से जगाई थी भक्ति की ज्योत, आज दूसरी पीढ़ी संभाल रही विरासत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के वरिष्ठ श्रमिक नेता धन सिंह घुग्तियाल का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, रानीबाग चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार