हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध के कैंटर की टक्कर से 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। हल्दूचौड़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ दूध लेकर अपने घर लौट रहे एक 77 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार दूध के कैंटर ने कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं को लेकर NHAI के परियोजना निदेशक से मिले पूर्व मंत्री दुर्गापाल: कट खोलने व सड़क चौड़ीकरण सहित विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेशकारपुर निवासी हरीश चंदोला (77 वर्ष) पुत्र भोला दत्त रोज की तरह बुधवार सुबह भी घर के लिए दूध लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान सवारिया बैंक्वेट हॉल के ठीक सामने जैसे ही उन्होंने सड़क पार करने की कोशिश की, तभी एक तेज रफ्तार दूध के कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरीश चंदोला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमआईईटी कुमाऊँ में हरेला पर्व पर उमंग: एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट में दबंगई: खेल में हार की रंजिश को लेकर युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad