हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार: बहला-फुसलाकर ले गए थे आरोपी, पुलिस ने कार की सीज; पोक्सो एक्ट में भेजे गए जेल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (नैनीताल)। नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और ठोस सुरागरसी के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोचा। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 5/6 भी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने बरामद कर सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

सीसीटीवी फुटेज से सुलझी गुत्थी

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के बिना बताए घर से गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे अहम सुराग मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विक्रम सिंह नाबालिग को अपनी कार में बैठाकर एक स्टूडियो में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शहर में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

दो अलग-अलग स्थानों पर हुआ दुष्कर्म

इसके बाद नाबालिग की मुलाकात डीके पार्क में दूसरे आरोपी सौरभ बिष्ट से हुई, जो उसे सितारगंज के शक्तिफार्म ले गया और वहां उसने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई सख्त और त्वरित संदेश देने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad