मामूली से विवाद में दो दोस्तों की होली खून की होली में बदली, विवाद में एक दोस्त की गोली से दूसरे दोस्त की हुई मौत

Holi of two friends turned into a bloody Holi due to a minor dispute, in the dispute one friend shot the other friend and died

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, बाजपुर  होली खेलते वक्त दो दोस्तों के बीच खूनी खेल खेला गया। मामूली विवाद के बाद एक दोस्त ने दूसरे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजपुर में होली के दिन दो दोस्त होली के दिन सुबह से ही एक-दूसरे के साथ खेल रहे थे। लेकिन अचानक ही दो दोस्तों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली नंबर की कार सवार युवकों का हुड़दंग: शराब के नशे में महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस ने कार सीज कर भेजा जेल

विवाद इतना बढ़ गया था कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर फायर झोंक दिया। पुलिस की मदद से उसे नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने घायल व्यक्ति को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बेकाबू रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी: बेरीपड़ाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्टोन क्रेशर चौकीदार की मौत, क्षेत्र में दहशत

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी हर्षित बोरा मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की कई टीमों ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मृतक का नाम गुरदीप सिंह उम्र 29 पुत्र दलजीत सिंह निवासी ग्राम बेरिया है। मृतक के भाई गुरदित्त सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत केलाखेड़ा की तहरीर पर आज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहार से पहले खाद्य विभाग का शिकंजा, चाय चूरी समेत तीन दुकानों पर छापा

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad