दो युवकों पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश, देहरादून: ऋषिकेश में दो युवकों पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। नाबालिग की चाची की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक समुदाय विशेष से ताल्लुक रखता है।

घटना और हिंदू संगठनों का आक्रोश:

जानकारी के अनुसार, एक समुदाय विशेष के युवक पर आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया और फिर अपने एक साथी को भी नाबालिग से दुष्कर्म करने दिया। इस घटना के विरोध में मंगलवार को ऋषिकेश के तमाम हिंदू संगठन अमित ग्राम गुमानीवाला में एकत्रित हुए। हिंदू संगठनों ने समुदाय विशेष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा; एसआइ पर संघ कार्यकर्ता से अभद्रता का आरोप, विधायक की अगुवाई में धरना

आक्रोशित भीड़ ने वारदात में शामिल समुदाय विशेष के युवक के घर पर लगे ताले को तोड़कर सामान बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते हिंदू संगठन घर का ताला नहीं तोड़ पाए। इससे आक्रोशित होकर हिंदू संगठनों ने पुलिस पर भी कई सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। हिंदू संगठनों ने स्थानीय लोगों से अप्रिय वारदातों से बचने के लिए समुदाय विशेष के लोगों को अपने घर या दुकान किराए पर नहीं देने की सलाह भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेलगाम डंपर ने सिपाही को रौंदा; शरीर से अलग हुआ हाथ, सिर में गंभीर चोट, SSP खुद ऑपरेशन थिएटर पहुँचे

पुलिस की कार्रवाई:

ऋषिकेश कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले के 45 स्कूलों को नोटिस: फीस वृद्धि और कॉपी-किताबों की मनमानी पर CEO सख्त; 20 अप्रैल तक मांगा जवाब