बिंदुखत्ता के उदय पांडे का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय के निवासी मेधावी छात्र उदय पांडे का चयन देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बेंगलुरु में कक्षा 9 के लिए हुआ है। उदय की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल क्लब में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम का आयोजन: वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल बोले— 'शिक्षा ढांचे में आमूलचूल सुधार बिना समृद्ध उत्तराखंड अधूरा'

नैनी वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रहे उदय ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर न केवल उनके माता-पिता दिनेश चंद्र पांडे और हेमा पांडे को बल्कि पूरे परिवार और क्षेत्र के लोगों को भी गर्व महसूस हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का दौर जारी: आज देहरादून समेत ४ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की चेतावनी

स्थानीय लोगों और विद्यालय परिवार ने उदय को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। उनका यह चयन अब क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन गया है, जो उन्हें अनुशासन, देशभक्ति और शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के सोमनाथ मैदान में 27 जुलाई से सजेगा अग्निवीर व सैन्य भर्ती का मंच: जानिए किस दिन किस जिले के युवाओं को मिलेगा मौका
Ad