24 तारीख के महाआंदोलन को लेकर यूकेडी का आह्वान: भुवन बिष्ट ने बुलंद किया ‘जय पहाड़, जय पहाड़ी!’ का नारा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग

खबर शेयर करें -

लालकुआं। देश और प्रदेश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक व परीक्षा धांधली प्रकरणों के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट ने ‘जय पहाड़, जय पहाड़ी!’ का हुंकार भरते हुए प्रदेश के युवाओं, अभिभावकों और आम नागरिकों से २४ तारीख को आयोजित होने वाले महाआंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की पुरजोर अपील की है।

भुवन बिष्ट ने प्रेस को जारी एक बयान में स्पष्ट किया कि यह महाआंदोलन किसी राजनीतिक दल की नूराकुश्ती का हिस्सा नहीं है। इसका मूल उद्देश्य शिक्षा तंत्र में फैली अराजकता, धांधली और भ्रष्टाचार को खत्म कर पारदर्शिता व जवाबदेही तय करना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट व्यवस्था के चलते उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश भर के लाखों मेधावी छात्र-छात्राएं मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ममता हारी, मौत जीत गई... बेटों को बचाने टैंक में उतरी मां भी जहरीली गैस की भेंट चढ़ी

शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल, नैतिक जिम्मेदारी ले सरकार

सरकार पर करारा हमला बोलते हुए यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक ने संपूर्ण परीक्षा प्रणाली की साख पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए मांग की कि:

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें।

  • उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत नैतिक आधार पर तुरंत अपना पद छोड़ें।

‘यह किसी पार्टी का नहीं, छात्रों के भविष्य का आंदोलन है’

भुवन बिष्ट ने आम जनता और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यह जनहित आंदोलन किसी राजनीतिक दल के प्रचार-प्रसार के लिए नहीं, बल्कि उन ईमानदार छात्रों की न्यायप्रिय आवाज है जो निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली चाहते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर २४ तारीख को सड़कों पर उतरें और इस महाआंदोलन को ऐतिहासिक बनाकर छात्रों के हक में आवाज बुलंद करें।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्दूचौड़ ओर लालकुआं में गर्जे कांग्रेसी: नंदन दुर्गापाल के नेतृत्व में फूंका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में पहले गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर उत्साह: लालकुआं स्पोर्ट्स क्लब के युवाओं ने भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट को दिया मुख्य अतिथि का निमंत्रण