रामनगर: धनगढ़ी नाले में उफान, कुमाऊं-गढ़वाल हाईवे बंद, बस फंसी

खबर शेयर करें -

रामनगर: कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला रामनगर का धनगढ़ी नाला इन दिनों अपने रौद्र रूप में है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नाले का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है, जिससे दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।


 

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस फंसी, प्रशासन ने रोका आवागमन

 

आज हालात इतने गंभीर हो गए कि उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस नाले के तेज बहाव में फंस गई। स्थानीय प्रशासन और बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि टेढ़ा गांव के पास रपटे में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धनगढ़ी नाले पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

 

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

 

प्रशासन ने नाले के आसपास जमा हुए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और कोसी नदी या रपटों के किनारे न जाएं। उन्होंने कहा कि “हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन खतरा टला नहीं है।” लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!
Ad