लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम में बनेंगे बाईपास, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लालकुआं के साथ-साथ हल्द्वानी और काठगोदाम में भी बाईपास बनाने की घोषणा की है। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने दिल्ली में गडकरी से मुलाकात की थी।


 

क्या थी मांग?

 

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि लालकुआं एक छोटा शहर है, जहाँ से गुजरने वाले हाईवे पर वाहनों का भारी दबाव रहता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने 2022 के लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए लालकुआं बाईपास के वादे को पूरा करने की मांग की।


 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व छह माह के राशन का ऐलान, सुरक्षित आवास और बच्चों की पढ़ाई के लिए दिए सख्त निर्देश

मंत्री ने तुरंत दिए निर्देश

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिष्टमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में पर्यटकों के आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम में भी बाईपास का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत तीनों बाईपास के लिए डीपीआर (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए। गडकरी ने सांसद अजय भट्ट से अपने संसदीय क्षेत्र में इसकी विधिवत घोषणा करने को भी कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Ad