लालकुआं: सिंचाई नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल, डीएनए टेस्ट से होगी शिनाख्त

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की सिंचाई नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का अनुमान है कि लाश करीब 20 से 25 दिन पुरानी है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी

 

क्या है पूरा मामला?

 

कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र फर्त्याल ने बताया कि मोर्टाहाल्दू जंगल के बीच से गुजरने वाली सिंचाई नहर में स्थानीय लोगों ने एक लाश देखी थी, जो पूरी तरह से कंकाल में बदल चुकी थी। पुलिस का मानना है कि पिछले दिनों पहाड़ों में हुई भारी बारिश के कारण यह कंकाल कहीं से बहकर नहर में आ गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

 

पुलिस की कार्रवाई

 

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों और चौकियों को सूचना भेज दी है। फिलहाल, कंकाल को मोर्चरी में रखा गया है और उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad