रामनगर में नाबालिग के लापता होने पर हंगामा, पुलिस ने बरामद कर दर्ज किया मुकदमा

खबर शेयर करें -

रामनगर: नगर में एक नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने जब उसे एक नाबालिग लड़के के घर से बरामद किया, तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए कोतवाली में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।


 

कोचिंग जाती थी छात्रा, दोस्त के जरिए हुआ परिचय

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आठवीं कक्षा की छात्रा रोजाना कोचिंग सेंटर पढ़ने जाती थी। इसी दौरान उसकी एक दोस्त ने उसका परिचय अपने एक नाबालिग साथी से कराया, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई और वे कई बार मिले भी। शुक्रवार को छात्रा रोजाना की तरह स्कूल के लिए घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

 

‘लव जिहाद’ का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

 

बेटी के लापता होने से परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जाँच शुरू की और छात्रा को उसके नाबालिग दोस्त के घर से बरामद कर लिया। जैसे ही यह खबर फैली, बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता रामनगर कोतवाली पहुँच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने इस घटना को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए आरोपी किशोर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने शहर में चल रहे कोचिंग सेंटरों की भी जाँच कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!

पुलिस ने फिलहाल छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामनगर के कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने नगर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना
Ad