उत्तराखंड : रिसार्ट में चल रहा था अवैध केसीनो, पांच डांसरों सहित 27 जुआरी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: थाना लक्ष्मण झूला के क्षेत्र में संचालित होने वाले नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में पुलिस की टीम ने बीती देर रात छापे की कार्रवाई की है।

यहां अवैध रूप से कसीनो का संचालन हो रहा था। मौके पर जुआ खेलते 27 लोग और जुआ का संचालन करने वाले चार लोग को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत

इसके अतिरिक्त मौके से पांच डांसर को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, ऋषिकेश के चर्चित कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ का यह रिसार्ट है।

एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में बनाई टीम ने गया रिसोर्ट में छापा मारा। रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में बनें वेलनेस सेंटर के बेसमेंट में छापा मारने पर हाल में 27 पुरुष, व चार क्रू पीयर (जो गेम खिलवाती हैं) मौजूद मिली।

यह भी पढ़ें 👉  अल्ली खां चौक पर पहली बार लहराया 135 फीट का तिरंगा, महापौर दीपक बाली ने रचा इतिहास

इसके अतिरिक्त पांच अन्य महिलाएं मौजूद मिली जो अपने को डांसर बता रही हैं। इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में कसीनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश,मोबाइल बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार का दिल्ली में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर; रविवार को होगा अंतिम संस्कार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad