उत्तराखंड की भाजपा नेत्री ने भाजपा नेता पर ही 15 लाख रुपये की ठगी का लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की भाजपा नेत्री ने सहारनपुर के भाजपा नेता पर 15 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगाए हैं। आरेाप है कि जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की गई है। अब पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई 4.0 का बड़ा विस्तार: ₹1,707 करोड़ से बनेंगी 184 सड़कें, 309 दुर्गम गांव पहली बार मुख्य सड़क से जुड़ेंगे

गुरुवार को उत्तराखंड की पूर्व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा सलोचना राणा ने प्रेसवार्ता की। उनका कहना है कि भाजपा के देहात क्षेत्र के एक नेता ने अपने साथी के साथ प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा दिया गया था। इसके लिए 15 लाख रुपये लिए थे। लेकिन, बाद में प्रापर्टी नहीं दिलाई। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। यही नहीं एक बार पैसे देने की बात कहकर बुलाया और अश्लील हरकत भी की। इस मामले की शिकायत भाजपा नेताओं और पुलिस अफसरों से भी की गई है। उन्होंने पुलिस अफसरों से प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में चुनावी हलचल तेज, कोषाध्यक्ष पद के लिए खुशी मेहता ने दाखिल किया नामांकन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर दिनेश अग्रवाल का तंज: बोले- जनता पहले ही सुना चुकी है अपना फैसला