उत्तराखंड भाजपा की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन अगले हफ्ते संभव, मिशन-2027 पर फोकस

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन अगले हफ्ते होने की संभावना है। राज्यसभा सदस्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई टीम के लिए पदाधिकारियों के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि ‘मिशन-2027’ को ध्यान में रखते हुए नई टीम का गठन किया जाएगा।


 

दिल्ली में हुई अहम बैठक, CM धामी और सांसदों ने की शिरकत

 

हाल ही में दिल्ली में महेंद्र भट्ट के आवास पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, और उत्तराखंड के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हुए। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के शानदार नतीजों पर चर्चा हुई। सांसदों ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड प्रशासनिक अमले में फिर बड़ा फेरबदल, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदले गए; अंशुल सिंह बने नैनीताल के नए डीएम, कई पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

 

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

 

बैठक में आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई:

  • सेवा सप्ताह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा सप्ताह’ चलाया जाएगा।
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: 25 सितंबर को बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
  • संवाद कार्यक्रम: भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख मुख्यमंत्री धामी से उनके आवास पर संवाद करेंगे। इसके अलावा, अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा क्षेत्रवार संवाद कार्यक्रम होंगे।
  • सांसद खेल महाकुंभ: सभी पाँच लोकसभा क्षेत्रों में ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का आयोजन होगा, जिसके लिए 29 सितंबर से पंजीकरण शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जल्दी चले जाने पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि वह पार्टी के इतने वरिष्ठ नेता हैं कि कभी नाराज नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य बैठक थी, जिसमें सांसदों से सुझाव लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना
Ad