उत्तराखंड: चिकित्सकों को मिली बड़ी सौगात, SD ACP का लाभ देने का फैसला

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के चिकित्सकों को बड़ी राहत दी है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग (PMS) के चिकित्सा अधिकारियों को SD ACP (सीनियर डिवीजन, अस्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) का लाभ दिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।


 

क्या है एसडी एसीपी का लाभ?

 

यह निर्णय चिकित्सा अधिकारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर लिया गया है। इस लाभ के तहत विभिन्न स्तरों पर कुल 196 पदों को वित्तीय उन्नयन मिलेगा।

  • लेवल 11: 70 पद (ग्रेड पे ₹5400)
  • लेवल 12: 56 पद (ग्रेड पे ₹6600)
  • लेवल 13: 27 पद (ग्रेड पे ₹7600) और 43 पद (ग्रेड पे ₹8700)
यह भी पढ़ें 👉  गन्ना सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 36 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत

इस फैसले से बड़ी संख्या में चिकित्सकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  वक्फ संपत्तियों में हेरफेर: खटीमा में 1.47 करोड़ की धांधली पर जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 13 पर केस दर्ज

 

सीएम धामी ने की चिकित्सकों की सराहना

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले पर कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं, जो ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में भी पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा अपने डॉक्टरों के साथ खड़ी है और उनके हितों का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: तलाक की बात से बौखलाए पति ने 315 बोर के तमंचे से गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad