उत्तराखंड: हरीश रावत ने सुबोध उनियाल के बयान पर कसा तंज ! बोले यकीन हो गया वो बिहार के ही हैं…

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल के उस बयान पर चुटकी ली है, जिसमें उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव दिया था।


 

कांग्रेस विधायकों का जोरदार हंगामा

 

हाल ही में हुए मानसून सत्र में कांग्रेस विधायकों ने नैनीताल चुनाव में कथित अपहरणकांड और आपदा के मुद्दे पर लगातार हंगामा किया। विरोध का आलम यह था कि विधायकों ने विधानसभा के भीतर ही रात बिताई और ‘वोट चोर’ लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  गन्ना सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 36 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत

 

हरीश रावत का तंज

 

सुबोध उनियाल के निलंबन वाले प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि अब उन्हें यकीन हो गया है कि सुबोध उनियाल बिहार के ही हैं, क्योंकि वह खुद को बार-बार ‘बिहार का उनियाल’ बताते हैं। रावत ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने 2015-16 में भी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया था, जब दल-बदल की स्थिति साफ हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव बना उपद्रव का अखाड़ा: जगदंबा नगर में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 5 घायल, कई दुकानों में तोड़फोड़

गौरतलब है कि हाल ही में सुबोध उनियाल का एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘उनियाल’ और कई अन्य जातियां करीब 700-800 साल पहले दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में आकर बसी हैं और सिर्फ जनजातीय लोग ही यहाँ के मूल निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: तलाक की बात से बौखलाए पति ने 315 बोर के तमंचे से गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad