उत्तराखंड : स्कूल के परिसर में गुलदार देख जोर-जोर से चीखे बच्चे, शिक्षिका की सूझबूझ ने टाली अनहोनी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार : भेल क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक में स्कूल के परिसर में गुलदार देखने पर क्लास में छात्र-छात्राओं ने हल्ला मचा दिया। शोर सुनकर सुन कर शिक्षिका सुनीता रानी ने साहसिक तरीके से सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: कालागढ़ रेंज में मिला नर बाघ का शव; आठ से दस वर्ष थी उम्र

स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह और शिक्षिका सुनीता रानी ने वन विभाग की टीम इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम, रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । हालांकि टीम के पहुंचने तक मादा गुलदार जा चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर हरेंद्र सिंह बोरा ने दिया सेवा और सद्भाव का संदेश

स्कूल में लगभग 80 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। घटना के दौरान स्कूल में 60 से 65 छात्र-छात्रा मौजूद थे। घटना के बाद स्कूल की छुट्टी करवा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में चला ‘ऑपरेशन प्रहार’ का डंडा, हूटरबाजों-रैश ड्राइवरों पर टूटा पुलिस का कहर, SRS मॉल का बुद्ध स्पा सेंटर सीज