उत्तराखंड : बंदर का शिकार करने के प्रयास में गुलदार छलांग लगाते हुए आ पहुंचा सड़क पर, गांव में मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा में कोटद्वार रोड पर बंदर का शिकार करने के प्रयास में गुलदार छलांग लगाते हुए सड़क पर आ गया। गुलदार को अचानक सामने देख बस्ती के लोगों में अफरातफरी मच गई।

कोटद्वार रोड जीजीआइसी स्कूल के पीछे बस्ती कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल की दीवार से सटी हुई है। बस्ती में रहने वाले बालम सिंह रावत ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे लोग अपने घरों के बाहर बैठे थे। कार्बेट की दीवार पर लगी सोलर फेंसिंग के पोल पर एक बंदर बैठा था। गुलदार ने बंदर को निवाला बनाने के लिए उस पर छलांग लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

खतरा भांप बंदर पेड़ पर चढ़ गया। वहीं, गुलदार छलांग लगाकर दीवार पर लगी सोलर फेंसिंग से बाहर बस्ती के आगे सड़क पर आ पहुंचा। बाहर बैठा युवक हरु व कुछ अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। सभी शोर मचाते हुए घरों की ओर दौड़े। इसी बीच गुलदार भी छलांग लगाकर जंगल की ओर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें