उत्तराखंड : अपनी ही सरकार के मंत्री के घर के बाहर धरने पर बैठे विधायक जी, मंडल अध्यक्ष वह पूर्व ब्लाक प्रमुख

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के गेट पर धरना दिया है।

विधायक के साथ पुरोला से बीजेपी के मंडल अध्यक्ष, पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत कई लोग विधायक के साथ धरने पर बैठे हैं।

विधायक ने मंत्री से गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में डीएफओ को हटाने की मांग कर रहे हैं। विधायक ने मंत्री सुबोध उनियाल पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही मंत्री पर जातिगत टिप्पणी का भी आरोप लगाया है। पुरोला से भाजपा के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने ही सरकार के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए विधायक ने मंत्री आवास को ही चुना और आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

विधायक दुर्गेश्वर लाल के साथ क्षेत्र के कई पदाधिकारी धरने में शामिल हुए। भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल के साथ बीजेपी के मंडल अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख समेत कई लोग धरने पर बैठे हैं। विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में तैनात डीएफओ विधायक का फोन नहीं उठाते हैं, साथ ही जनता के काम न करने का भी भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने डीएफओ पर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल का पूर्ण समर्थन: कहा- 'बिंदुखत्तावासियों से पारिवारिक रिश्ता, हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष'

साथ ही डीएफओ के वन मंत्री ​की शह पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर भी जातिगत टिप्पणी का आरोप विधायक दुर्गेश्वर लाल लगा रहे हैं। बता दें कि भाजपा सरकार में ये पहली बार है जब अपनी ही पार्टी के विधायक अपनी सरकार के मंत्री के खिलाफ आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर भड़का जनाक्रोश: कुड़ाई ने सरकार को दी अनिश्चितकालीन अनशन और चक्का जाम की चेतावनी

इसके बाद से पार्टी और सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल लगातार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जागरूक होकर आवाज उठाते रहते हैं। इससे पहले वे नए साल पर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी मिल चुके हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad