उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 14 अगस्त को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष-ब्लॉक प्रमुख का चुनाव

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख व कनिष्ठ उपप्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इन सभी पदों के लिए मतदान 14 अगस्त को होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।


 

क्या है चुनाव का कार्यक्रम?

 

यह भी पढ़ें 👉  सीट बेल्ट पर ₹1000 के चालान ने दाग दिए करोड़ों के सवाल- पहले सड़क तो बनाओ साहब और वर्षों से अधूरा फ्लाईओवर तो पूरा कराओ' देखिए पूरा वीडियो

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चुनाव का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • नामांकन: 11 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
  • नामांकन पत्रों की जाँच: 11 अगस्त को दोपहर 3 बजे से कार्य समाप्ति तक।
  • नामांकन वापसी: 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
  • मतदान: 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
  • मतगणना: मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही पर 7 बड़े कोचिंग संस्थान सील, कई में नहीं मिली फायर NOC

 

सियासी सरगर्मी तेज

 

इस अधिसूचना के जारी होते ही सभी दलों के रणनीतिकार सक्रिय हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्यों और बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में बनाए रखने और विरोधी खेमे से सदस्यों को खींचने की रणनीति बनाई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: बहन को वीडियो कॉल कर युवक ने नैनी झील में लगाई छलांग; सुबह पानी में उतराता मिला शव, परिवार में कोहराम
Ad