
राजू अनेजा,काशीपुर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड आज विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सब आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और धामी सरकार के दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि बीते चार वर्षों में देवभूमि की सनातन पहचान को और मजबूती मिली है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों को नई गति मिली है, वहीं आदि कैलाश और चारधाम यात्रा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के साथ आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इससे आस्था और विकास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक काम हुआ है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। साथ ही स्टार्टअप्स की संख्या 700 से बढ़कर 1700 तक पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश के युवा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि जी-20 बैठकों और राष्ट्रीय खेलों जैसे बड़े आयोजनों के सफल आयोजन ने उत्तराखंड की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया है। यह नए भारत और नए उत्तराखंड की ताकत को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कड़े कदम उठाए हैं, जिससे प्रदेश में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। साथ ही सरकार ने तथाकथित “लव जिहाद”, “लैंड जिहाद” और “थूक जिहाद” जैसे मामलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य किया है।
महापौर ने समान नागरिक संहिता लागू करने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे सामाजिक न्याय और समानता को नई दिशा मिली है और उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है।
अंत में महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और शहीदों के सपनों का उत्तराखंड साकार करने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
ताजा खबर
- चौराहों पर त्रिशूल-डमरू, स्कूलों में मौत का झूलता पंखा! क्या बच्चों की सुरक्षा से बड़ा है सौंदर्यीकरण?
- संडीला को नया जिला बनाने की कवायद तेज, राजस्व परिषद ने हरदोई DM से मांगी रिपोर्ट
- गो-तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में लगी गोली
- “काशीपुर में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, तीन नए ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी कमान”
- सीलबंद रस के पैकेट में निकला मरी हुई छिपकली का बच्चा, नाश्ते के वक्त परिवार के उड़े होश, जांच में जुटा खाद्य विभाग
- नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर
- हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना ‘बीएटी-बीएमएस’ ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप
- हल्द्वानी: स्कूल से गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग, सीसीटीवी में अज्ञात युवक की स्कूटी पर जाती दिखी
- बिंदुखत्ता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
- लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

