उत्तराखंड का मौसम: 16 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 अगस्त के लिए देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 16 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

 

बारिश से हुईं दुर्घटनाएं और रुकावटें

 

  • रामगढ़ के टिकुली में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
  • सितारगंज में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक ग्रामीण की जान चली गई।
  • टनकपुर में नदी के तेज बहाव में एक महिला बह गई।
  • कोटद्वार में बुधवार शाम से हुई बारिश के कारण हाईवे पर 12 घंटे तक आवाजाही बाधित रही।
  • मसूरी में हाथी पांव डीएलएफ एस्टेट लिंक मार्ग पर मलबा और बड़े बोल्डर आने से रास्ता बंद हो गया।
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!

 

राज्यपाल ने किया धराली आपदा का जायजा

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर धराली आपदा से जुड़े राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया, क्योंकि मानसून अभी भी जारी है और आगे चुनौतियां आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार
Ad