उत्तराखंड मौसम अपडेट : अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, शीतलहर और कोहरे की मार करेगी तंग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड मौसम अपडेट : उत्तराखंड में ठंड से राहत नहीं मिल रही। इस बार दिसंबर की तरह जनवरी भी बारिश के इंतजार में बीत रहा है, अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़ विंटर बारिश नहीं हुई। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है। सर्दी का सितम जारी है लेकिन धूप की वजह से दोपहर में सर्दी से कुछ राहत मिल जा रही है। लेकिन सुबह और शाम की ठिठुरने वाली सर्दी लगातार परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। 29 जनवरी से हल्के बादल छा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल बचाने को खुद मैदान में उतरे एडीएम विवेक राय, कण्ट्रोल बर्निंग मुहिम के अंतर्गत आग पर कसा शिकंजा

यह भी पढ़े 👉 26 जनवरी का राशिफल: जाने किन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। लेकिन 29 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। इसके बाद 30 और 31 जनवरी को भी स्थिति ऐसी ही रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई-बेरोजगारी पर गैरसैंण में घेराव की हुंकार, अलका पाल बोलीं—भाजपा राज में प्रदेश जंगलराज की ओर

पंतनगर में 2.9 डिग्री हुआ तापमान

आईएमडी की पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट के मुताबिक टिहरी का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।