उत्तरकाशी आपदा: सीएम धामी ने दिया एक माह का वेतन, आईएएस एसोसिएशन भी मदद को आगे आया

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तरकाशी के धराली में आई प्राकृतिक आपदा के तीसरे दिन भी बचाव कार्य जारी है। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।


 

आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए अपील

 

यह भी पढ़ें 👉  सीट बेल्ट पर ₹1000 के चालान ने दाग दिए करोड़ों के सवाल- पहले सड़क तो बनाओ साहब और वर्षों से अधूरा फ्लाईओवर तो पूरा कराओ' देखिए पूरा वीडियो

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों से अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की।


 

आईएएस एसोसिएशन का योगदान

 

मुख्यमंत्री की इस पहल के बाद उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन ने भी आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए एक दिन का वेतन दान देने का फैसला किया है। एसोसिएशन के सदस्य दिलीप जावलकर ने बताया कि यह निर्णय आपदा पीड़ितों के प्रति उनकी मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह योगदान उन सभी अधिकारियों, सुरक्षा बलों और स्वयंसेवकों के साथ एकजुटता दिखाता है, जो राहत और बचाव कार्यों में दिन-रात जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: धामी सरकार की बड़ी सौगात; बागवाला में बनकर तैयार हुए 1872 ईडब्ल्यूएस फ्लैट, आधे दाम पर मिलेंगे आशियाने
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: जबरन मतांतरण मामले में नया खुलासा; पीड़ित पिता का आरोप— बेटे को 'पापा' बोलने पर पीटा जाता था, 'अब्बू' कहने का बनाया दबाव

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें