लोकतंत्र की जीत: विजय ने अपने ड्राइवर के बेटे को दिया था टिकट, हासिल की बड़ी जीत

खबर शेयर करें -

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की दशकों पुरानी राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। सुपरस्टार जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में 206 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जिससे वह राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस चुनावी सुनामी में डीएमके (DMK) को मात्र 59, एआईएडीएमके (AIADMK) को 47 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं। यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि जून 1977 के बाद पहली बार तमिलनाडु इन दोनों द्रविड़ दलों के प्रभुत्व से मुक्त सरकार देखेगा। इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर कोलाथुर सीट पर हुआ, जहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को टीवीके के वीएस बाबू ने 8,795 वोटों से हरा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रियंका वाड्रा की जेठानी के फार्म हाउस विवाद में कूदे विधायक तिलक राज बेहड़, पुलिस से झड़प के बाद गेट पर धरने पर बैठे, आत्मदाह की चेतावनी

पार्टी प्रमुख जोसेफ विजय ने खुद दो सीटों पर चुनाव लड़कर भारी जीत दर्ज की है। उन्होंने पेरम्बूर विधानसभा सीट पर डीएमके के आरडी शेखर को 53,715 वोटों के अंतर से शिकस्त दी और तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) सीट पर भी डीएमके नेता एस इरूदयराज को 27,416 वोटों से हराया। विजय की यह सफलता उन्हें एनटी रामाराव, एमजी रामचंद्रन और जे जयललिता जैसे दिग्गज अभिनेता-राजनेताओं की श्रेणी में खड़ा करती है। उनकी फिल्मी लोकप्रियता अब एक गहरे भावनात्मक और राजनीतिक जुड़ाव में तब्दील हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा बिन्दुखत्ता मण्डल के 16 बूथ अध्यक्षों की घोषणा; जिला और मण्डल नेतृत्व की सहमति से सूची जारी

इस चुनाव की सबसे प्रेरक जीत विरुगंबक्कम विधानसभा क्षेत्र से आई, जहां जोसेफ विजय के निजी ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे आर सबरीनाथन ने टीवीके के टिकट पर जीत हासिल की है। सबरीनाथन ने डीएमके के मौजूदा विधायक एएमवी प्रभाकर राजा को 27,086 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सबको चौंका दिया। अपनी जीत के बाद सबरीनाथन ने इसे डीएमके के अंत की शुरुआत बताया। यह जीत दर्शाती है कि टीवीके ने न केवल बड़े चेहरों बल्कि आम कार्यकर्ताओं के दम पर भी जनता के बीच मजबूत पैठ बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से 5 जुलाई को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा; सीएम पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
Ad