वीडियो : गाड़ी-बंगला देख पिता ने की डॉक्टर बेटी की शादी, ससुराल जाकर पता चला- भीख मांगता था दूल्हे का परिवार

खबर शेयर करें -
मुख्य बातें
  • पाकिस्तान का हैरान करने वाला मामला
  • डॉक्टर दुल्हन की पिता ने करवाई शादी
  • दूल्हे के घरवाले करते थे हैरान करने वाला काम

हर बाप चाहता है कि उसकी बेटी की शादी अच्छे घर में हो, जहां वह राज करे। इसी क्रम में पाकिस्तान में एक पिता ने अपनी डॉक्टर बेटी की शादी ऐसे परिवार से की, जिनके पास गाड़ी-बंगला था।

दूल्हे के घर वाले आलीशान जिंदगी जीते थे। उनके बंगले में स्विमिंग पूल, जिम से लेकर हर सुख-सुविधा मौजूद थी। शादी से पहले दुल्हन के पिता को बताया गया था कि दूल्हे का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस है। बाहर से ऐसा लगता भी था कि दूल्हे के परिवार का बिजनेस बहुत ज्यादा चलता है।
MBBS दुल्हन की फ्रॉड शादी
हालांकि, शादी के पांच महीने बाद दुल्हन ने अपनी शादी तोड़ ली और अपने घर वापस लौट आई। दुल्हन ने शादी तोड़ने का जो कारण बताया, वह जानकर लोगों के होश उड़ गए। दुल्हन ने बताया कि उसके ससुराल में शानो-शौकत के सारे सामान उपलब्ध थे। यहां तक कि घर में नौकर-चाकर भी थे। दुल्हन ने बताया कि दूल्हे के परिवार वालोंं के पास लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां थीं। दुल्हन ने कहा कि उसे अपने ससुराल में कोई काम नहीं करना पड़ता था। वह रानी की तरह जीवन जीती थी। वह लक्जरी लाइफ जीती थी। देखें वीडियो-

हालांकि, तीन-चार महीने बाद उसे कुछ अजीब लगने लगा। दुल्हन ने बताया कि शादी के तीन-चार महीने बाद उसने देखा कि दूल्हे की सारी फैमिली धीरे-धीरे घर से गायब होना शुरू हुई। घर के लोग बेसमेंट में जाकर गाड़ी में बैठते थे और पता नहीं कहां चले जाते थे। बच्चे से लेकर बड़े तक सारे लोग गाड़ियों में बैठते थे और कहीं चले जाते थे। इसके बाद दुल्हन ने घर के बेसमेंट में जाकर देखा तो उसे भिखारियों वाले कपड़े दिखाई दिए। घर के लोग वहां जाकर कपड़े चेंज करते थे और भीख मांगने जाते थे। जब उसे इस बात की सच्चाई पता चली तो उसने ससुराल छोड़ने का निर्णय कर लिया।