गले में अजगर डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच; जिला अस्पताल में घुसा 12 फीट लंबा अजगर

खबर शेयर करें -
हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र से एक अजीबोगरीब और खतरनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक गले में विशालकाय अजगर डालकर घूमता नजर आया। खड़खड़ी रेलवे फाटक के पास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक गले में अजगर लटकाकर रौब गालिब करता दिख रहा है और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए वन विभाग हरकत में आ गया है। वहीं दूसरी ओर, रविवार को ही जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी (पोस्टमार्टम हाउस) में 12 फीट लंबा अजगर घुसने से अफरा-तफरी मच गई, जिसे वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी से रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
युवक की पहचान में जुटी वन विभाग की टीम, डीएफओ बोले— वन्यजीवों से छेड़छाड़ पर होगी कानूनी कार्रवाई
हरिद्वार के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है तथा लोकेशन और युवक की पहचान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अजगर संरक्षित श्रेणी का वन्यजीव है और इसके साथ छेड़छाड़ करना कानूनी अपराध होने के साथ ही जानलेवा भी हो सकता है। डीएफओ ने नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर खुद पकड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचित करें। उल्लेखनीय है कि मानसून के बाद हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में अजगर और मगरमच्छ निकलने का सिलसिला जारी है; इससे एक दिन पूर्व भी बिल्केश्वर रोड से 16 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया गया था।
यह भी पढ़ें 👉  23 सितंबर को शरद विषुव: आज से छोटी होने लगेंगी रातें और दिन होंगे लंबे, खगोल वैज्ञानिक ने बताई मौसम परिवर्तन की वजह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मामा के घर आई दो वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम