पहाड़ी से दूध बहने का वीडियो वायरल: मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़, चमत्कार की अफवाहों के बीच सामने आई मंदिर से दूध रिसने की हकीकत

खबर शेयर करें -
गरमपानी। नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में शनिवार को मुख्य बाजार के समीप स्थित एक पहाड़ी से अचानक सफेद रंग का तरल (दूध) बहता देख राहगीरों और स्थानीय लोगों में कौतूहल फैल गया। देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे देखकर भारी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। अचानक हुई इस अजीबोगरीब घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और कई लोगों ने इसे दैवीय चमत्कार मानते हुए आस्था से जोड़ना शुरू कर दिया।
हालांकि, मौके पर पहुंचे कुछ स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने जांच-पड़ताल कर स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में स्थित प्रसिद्ध दुर्गापुरी मंदिर में चढ़ाए जाने वाले दूध के रिसकर नीचे पहाड़ी से बहने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी। मंदिर से दूध रिसकर आने की बात स्पष्ट होते ही अफवाहों और तरह-तरह की चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लग गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वाइन फ्लू का कहर: तीन दिन में दो बुजुर्गों की मौत, अस्पताल प्रशासन अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मृत बकरी का मांस खाने से 20 से अधिक लोग बीमार: महिलाओं और बच्चों की हालत बिगड़ी