तीन दिन से बेटे के इंतजार में मां की आंखे पथराई, नही मिला कोसी नदी में लापता हुवा हल्दूचौड़ का युवक

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: 3 दिन पूर्व खैरना में नहाते समय कोसी नदी में लापता हुए हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडवाल बच्ची नवाड़ निवासी युवक का अभी तक पता नही चल सका है। परिजन रोजाना उसे तलाश करने के लिए खैरना जा रहे हैं दिन भर एसडीआरएफ व पुलिस के साथ रहने के बाद शाम को हताश होकर खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। लापता युवक की मां व पिता ने 3 दिन से भोजन का एक निवाला भी नहीं लिया है।
गत 26 मई को गंगापुर कबड़वाल बच्ची नवाड हल्दूचौड़ निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र चंद प्रकाश अपने छोटे भाई सौरभ के साथ ही अपने मित्र सूरज व जगतपाल शर्मा के साथ बाहर घूमने के लिए निकले। उसी दिन करीब साढ़े तीन बजे चारों खैरना के नावली क्षेत्र में कोसी नदी में नहाने लगे। तभी अचानक नहाते समय रोहित लापता हो गया। भाई व साथियों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद से ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश कर रही है। पिता चंद्र प्रकाश व माता कला देवी की आंखे बेटे के इंतजार में पथरा गई है। युवक के पिता व भाई सौरभ व अन्य परिजन रोजाना खैरना जा रहे है। जहां पर एसडीआरएफ व पुलिस के साथ युवक की तलाश कर रहे है और साम को निराश होकर खाली हाथ लौट रहे है। जबकि मा कला देवी ने अनहोनी की आशंका के चलते तीन दिन से भोजन का एक भी निवाला नही लिया है। वह बस अपने बेटे की एक झलक पाने के लिए तड़प रही है। इधर सोमवार को पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते सर्च अभियान को जारी रखना काफी कठिन है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

युवक की तलाश में तेजी लाने की मांग
लालकुआं; विधायक नवीन दुम्का व पूर्व कैविनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, समाज सेवी उमेश कबड़वाल समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने युवक के घर पहुंच कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही अधिकारियों से वार्ता कर युवक की तलाश में तेजी लाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत