उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। राज्य भर में अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। हल्द्वानी सहित कुमाऊं के मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह चटख धूप खिलने के बाद दोपहर बाद अचानक गहरे काले बादल घिर आए और आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। हालांकि, बारिश रुकने के बाद धूप खिलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
शुक्रवार से तेजी से बदलेगा मौसम, विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश भर में बारिश का दौर तेज होने का पूर्वानुमान जताया है। इसे देखते हुए कई संवेदनशील और पर्वतीय जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। विभाग ने प्रशासन और स्थानीय निवासियों को संभावित भूस्खलन व जलभराव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  एआरटीओ से ही मांग लिया 6 गुना अधिक किराया, परिवहन विभाग ने 25 वाहन किए सीज