जब सभी है अपने तो आखिर क्यों बदमाशों के शिकार हो गए रवि पपनै, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिले कांग्रेसी

When everyone is our own then why did Ravi Pappai become a victim of the miscreants, Congressmen met the Superintendent of Police for the immediate arrest of the accused

खबर शेयर करें -
Oplus_0

राजू अनेजा ,काशीपुर। बीती रात युवा कांग्रेस नेता पर बदमाशों द्वारा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शीघ्र बदमाशों की गिरफ्तारी किए जाने और कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।

आपको बताते चले कि बीती रात कांग्रेस के प्रदेश सचिव और आईटी सेल कुमाऊं संयोजक रवि पपने पर अज्ञात बदमाशों ने  हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके विरोध में आज कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने कोतवाली काशीपुर पहुंच पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शीघ्र बदमाशों की गिरफ्तारी किए जाने और कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की।पीड़ित कांग्रेस नेता रवि पपने ने कोतवाली में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को लिखित तहरीर सौंपते हुए बताया कि बीती रात लगभग 11 बजे वह सैनिक कालोनी स्थित अपने निवास के बाहर रोड किनारे स्लैप पर बैठा मोबाइल चला रहा था तो तभी लगभग आधा दर्जन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उसपर हमला करते हुए गालियां देने लगे ,जहां से उन्होंने बमुश्किल भाग कर जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का महामंथन: 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने फूंका चुनावी बिगुल

 

पीड़ित कांग्रेस नेता रवि पपने ने बीजेपी नेताओं पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि वह आईटी सेल कांग्रेस के पद पर रहते हुए शहर की कमियों को उजागर करने और प्रशासन का ध्यान जन समस्याओं की और करने को सोशल प्लेटफार्म पर एक्टिव रहते हैं भाजपा के कुछ स्थानीय नेता मेरी आवाज को दबाने के लिए मुझे मनोवैज्ञानिक और शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचा कर कांग्रेस को कमजोर करना चाहते है जबकि ऐसा नहीं हो सकता,लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना और जनप्रतिनिधियो की कमी को सामने लाना हमारा अधिकार है।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

इस सारे मामले पर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने शिकायत लेकर आए कांग्रेस नेताओं को आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र  आरोपियों की गिरफ्तारी कर सबक सिखाया जाएगा। कानून के साथ छेड़छाड किसी भी रूप बर्दाश्त नहीं की जाएगी चाहे वह कितना ही बड़ा चेहरा क्यों न हो और जो पिटाई का वीडियो वायरल किया गया है उसकी भी जांच होगी जो भी लोग इसमें लिप्त है उनपर भी शिकंजा कसा जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से मुशर्रफ़ हुसैन,संदीप सहगल,अरुण चौहान, विमल गुड़िया, अलका पाल, इंदु मान, पार्षद नौशाद हुसैन,अब्दुल कादिर, मो आरिफ, शाह आलम, हनीफ गुड्डू, समेत मंसूर अली मंसूरी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चेतावनी के बाद भी नहीं जागा सिस्टम, द्रोणासागर में भरभराकर गिरा विशालकाय सूखा पेड़; टला बड़ा हादसा
Ad