बोनट पर शराब रखकर पीने से मना किया तो सरिया-डंडों से पीट पीटकर की हत्या

खबर शेयर करें -

जौनपुर : लोहिंदा गांव में मंगलवार की देर शाम दुकान के सामने बोलेरो खड़ी कर उसके बोनट पर शराब रखकर पीने व राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने 48 वर्षीय पंक्चर मिस्त्री कमाल हुसैन को सरिया व डंडों से पीटकर मार डाला।

आठ माह की बच्ची को नानी की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया और हवाई फायरिंग करते हुए तमंचे के बट से मारकर महिला की आंख फोड़ दी।

कमाल के बेटे परवेज की तहरीर पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी डा. अजय पाल शर्मा का कहना है कि आरोपित जेल में हैं। घटना के बाद दो वर्गों के बीच तनाव न फैले, इसके लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। कमाल हुसैन की लोहिंदा में पंक्चर बनाने की दुकान है। कमाल के भाई जमाल हुसैन अपनी बोलेरो भाड़े पर चलाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटखोरों पर एडीएम विवेक राय का शिकंजा! हल्दी और धनिया बनाने वाली रुद्रपुर की कंपनी पर ₹1.50 लाख का जुर्माना

जमाल का आरोप है कि बगल के गांव डालूपुर निवासी शनि सिंह उर्फ रजनीश, रजनीश सिंह उर्फ नन्हका भैया, सुजीत सिंह व तूफानी सिंह दुकान के सामने खड़ी बोलेरो की बोनट पर शराब रखकर पीने के साथ ही महिलाओं से छेड़खानी कर रहे थे। बोलेरो हटाने के साथ ही विरोध किया तो आरोपित गालियां देने लगे, हाथापाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटखोरों पर एडीएम विवेक राय का शिकंजा! हल्दी और धनिया बनाने वाली रुद्रपुर की कंपनी पर ₹1.50 लाख का जुर्माना

लोगों के बीचबचाव करने पर मनबढ़ चले गए। करीब एक घंटे बाद फिर आए और सुजीत सिंह ने तमंचे से हवाई फायरिंग की। आरोपितों ने पास रखी सरिया व डंडों से कमाल हुसैन को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घर में घुसकर जमाल की पत्नी सितारा बेगम की आंख फोड़ दी। आठ माह की बच्ची सयाना को सितारा के हाथ से छीनकर जमीन पर पटक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटखोरों पर एडीएम विवेक राय का शिकंजा! हल्दी और धनिया बनाने वाली रुद्रपुर की कंपनी पर ₹1.50 लाख का जुर्माना

बच्ची के हाथ में चोट आई। सरफराज व उनकी पत्नी मेहरुन्निशां को भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। घायलों को सीएचसी सुजानगंज से जिला अस्पताल भेज दिया गया। कमाल की हालत गंभीर देख उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।